Read Aloud the Text Content
This audio was created by Woord's Text to Speech service by content creators from all around the world.
Text Content or SSML code:
आयुषी की लव-मैरिज की कहानी:पति ने घर में नहीं बताया था कि शादी कर ली, दो दिन पहले घरवालों को पता चला मथुरा2 दिन पहले मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे में लाल सूटकेस में मिली आयुषी की हत्या में हर दिन नए खुलासे हो रहा हैं। आयुषी की हत्या में मां-बाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिता ने इसलिए आयुषी को गोली मारी थी कि उसने दूसरी जाति के युवक से आर्य समाज में शादी कर ली थी। दैनिक भास्कर की टीम राजस्थान के भरतपुर में लड़के राजू (बदला हुआ नाम) के घर पहुंची। यहा चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि जहां आयुषी के घरवालों को उसकी शादी की बात पता थी। वहीं, लड़के के घरवाले शादी से बेखबर थे। लड़के ने अपनी शादी की बात माता-पिता से शेयर नहीं की थी। दो दिन पहले जब आयुषी हत्याकांड का खुलासा हुआ। तब जाकर लड़के के घरवालों को पता चला कि इस हत्याकांड में जिस युवक का नाम सामने आ रहा है। वह उनका बेटा ही है। इतना ही नहीं आयुषी के मर्डर से 10 दिन पहले ही उसकी मां ने युवक को फोन पर धमकाया था कि मेरी बेटी से बात मत करना, वह तुम्हारी वजह से परेशान रहती है। सबसे पहले ऑनर किलिंग से जुड़े आयुषी हत्याकांड में कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी पढ़िए... राजस्थान के युवक से आयुषी की चार साल पहले मुलाकात दिल्ली में मुलाकात हुई थी। राजस्थान के युवक से आयुषी की चार साल पहले मुलाकात दिल्ली में मुलाकात हुई थी। राजू ने घरवालों से छिपाई थी शादी की बात आयुषी का पति बिधूड़ी वैर थाना इलाके के एक गांव का रहने वाला है। अभी उसके पिता मकान बनवा रहे हैं। लड़के के करीबियों ने बताया कि युवक अपनी शादी की जानकारी छिपा रहा था। वहीं आयुषी के घर वाले इस शादी से नाखुश थे। राजू के पिता सेना में थे। जहां-जहां उनकी पोस्टिंग रही उन्होंने अपने परिवार को साथ ही रखा। जिस समय युवक ने आयुषी से शादी की, उस समय पिता की पोस्टिंग दिल्ली में ही थी। दोस्त की गर्लफ्रेंड के जरिए हुई पहली मुलाकात दिल्ली में राजू के दोस्त की एक गर्लफ्रेंड थी। उसकी दोस्त आयुषी थी। वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाता तो राजू और आयुषी भी साथ होते थे। इसी दौरान, दोनों की दोस्ती हुई। 4 साल पहले दोनों ने अपने नंबर एक-दूसरे से एक्सचेंज किए और यही से दोनों के अफेयर की शुरुआत हुई। दोनों डिस्को और पब में मिलते थे युवक आयुषी के साथ डिस्को और पब में जाता था। दोनों रोजाना मिलने लगे और करीब आते गए। आयुषी भी पढ़ाई कर रही थी और राजू भी दिल्ली में बैंक कॉम्पिटिशन की पढ़ाई कर रहा था। दोनों इतने करीब आ गए कि दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। करीब 1 साल 3 महीने पहले दोनों ने दिल्ली में आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। लड़के ने परिजनों को नहीं बताया शादी के बारे में शादी के कुछ दिनों के बाद आयुषी ने तो अपने परिजनों को बता दिया, लेकिन राजू ने अपने परिजनों को नहीं बताया। आयुषी के परिजनों को शादी का पता लगने के बाद उसके घर झगड़ा होता रहता था। बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज आयुषी के पिता ने सीने में गोली मार उसकी हत्या कर दी। आयुषी के हत्या के बाद राजू के परिजनों को पता लगी सच्चाई आयुषी की हत्या के बाद परत दर परत पूरा मामला खुलता गया। इसमें राजू का नाम भी सामने आया। राजू का नाम सामने आने के बाद उसके परिजनों को पता लगा कि राजू ने आयुषी से शादी की थी जिसकी उसके पिता ने हत्या कर दी है। तब जाकर राजू के परिजनों को उसकी शादी के बारे में पता लगा। लड़का राजपूत, आयुषी चौधरी इसी बात से नाराज थे माता-पिता आयुषी शादी के बाद एक भी बार अपने ससुराल नहीं गई और मायके में ही रह रही थी। 17 नवंबर की दोपहर आयुषी का मां से झगड़ा हुआ। पिता को पता चला तो उन्होंने आयुषी को समझाया। वह नहीं मानी तो पिता ने गुस्से में लाइसेंसी रिवॉल्वर से आयुषी के सीने में दो गोलियां दाग दीं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आयुषी हत्याकांड में 27 गवाहों के बयान लेगी पुलिस आयुषी हत्याकांड में केस को मजबूत बनाने के लिए पुलिस अब सबूत जुटाएगी। पुलिस हत्याकांड में करीब 27 गवाहों के बयान दर्ज करेगी। जिससे आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। पुलिस आयुषी के पति राजू से पूछताछ करेगी। साथ ही, पुलिसकर्मी, टोल कर्मचारी, ढाबा कर्मचारी और चौकीदार के बयान भी लेगी। जल्द ही सभी सबूतों के साथ पुलिस हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल करेगी। उधर, पुलिस को अब तक की जांच में पता चला है कि बेटी की लाश को यमुना एक्सप्रेस-वे के पास ट्रॉली बैग में फेंकने के बाद आरोपी पिता ने कार और रिवाल्वर को दिल्ली ले जाकर यमुना किनारे एक पुराने मकान में छिपा दिया था। जिस रिवाल्वर से गोली मारी थी उसके लाइसेंस को पड़ोसी के घर में छिपा दिया था। पुलिस ने कार और रिवाल्वर सहित रिवाल्वर के लाइसेंस को पड़ोसी छोटलाल यादव के घर से बरामद किया था। बॉडी मिलने के बाद आयुषी के भाई और मां ने शिनाख्त की थी।-फाइल बॉडी मिलने के बाद आयुषी के भाई और मां ने शिनाख्त की थी।-फाइल जेल की बैरक में टहलते हुए कटी नितेश की रात आयुषी की हत्या के मामले में मथुरा पुलिस ने 21 नवंबर को उसके पिता नितेश और मां ब्रजवाला को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई लाइसेंस रिवाल्वर और दो खोखा कारतूस बरामद किए थे। पुलिस ने उस गाड़ी को भी बरामद कर लिया जिसके जरिए आयुषी के शव को ठिकाने लगाने के लिए नितेश और ब्रजवाला निकले थे। पुलिस ने नितेश और ब्रजवाला को मंगलवार को जेल भेज दिया था। जेल में दोनों को अलग अलग बैरक में रखा गया। जहां बेचैनी के कारण नितेश ने टहलते हुए रात काटी तो ब्रजवाला करवट बदलती रही। एविडेंस जुटाने दिल्ली जाएगी पुलिस टीम एविडेंस जुटाने के लिए इस मामले में अब मथुरा पुलिस की एक टीम जल्द ही दिल्ली जाएगी। जहां वह आयुषी के घर,इलाके के अलावा उसके कॉलेज भी जा सकती है। मथुरा पुलिस आयुषी हत्याकांड मामले में उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकालकर यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि 17 नवंबर को हत्या से पहले उसने किस-किस से बात की थी। इसके अलावा यह भी पुलिस पता करेगी कि आयुषी राजू से कब से बात कर रही थी। पुलिस इस मामले में नितेश के पड़ोसियों से भी बातचीत कर सकती है। पुलिस नितेश के पड़ोसियों से यह पता लगाएगी कि उसका व्यवहार कैसा था। ये हत्यारोपी पिता नितेश की रिवॉल्वर है। उसने इसी से आयुषी को गोली मारी थी। ये हत्यारोपी पिता नितेश की रिवॉल्वर है। उसने इसी से आयुषी को गोली मारी थी। राजू से पुलिस करेगी पूछताछ आयुषी हत्याकांड में मथुरा पुलिस भरतपुर भी जा सकती है। मथुरा पुलिस की टीम भरतपुर के रहने वाले राजू से पूछताछ करेगी। राजू से आयुषी ने एक साल पहले दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। इसी को लेकर आयुषी का अपने पिता नितेश और मां ब्रजवाला से झगड़ा होता था। राया थाना प्रभारी ओम हरी वाजपई ने बताया कि राजू से पूछताछ करेगी। राजू को पुलिस मथुरा भी बुला सकती है। 18 नवंबर को एक्सप्रेस-वे पर सूटकेस में मिली थी लाश 18 नवंबर को मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह सूटकेस में लड़की की लाश मिली थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि सीने में गोली मार हत्या की गई। हत्या के बाद लाश को हाईवे पर लाकर फेंका गया।सबसे पहले एक्सप्रेस-वे पर राया कट की सर्विस रोड पर मजदूरों ने झाड़ियों में पड़ा सूटकेस देखा था। नया सूटकेस देखकर मजदूरों को लगा कि किसी कार की डिग्गी से गिर गया होगा। लेकिन, जब पास जाकर देखा तो सूटकेस से खून रिस रहा था। जब पुलिस मौके पर पहुंची और सूटकेस खोला तो इसमें 22 साल की लड़की की लाश पड़ी थी। पुलिस ने जब जांच की तो सामने आया कि यह लाश आयुष चौधरी की है और उसके पिता ने ही गोली मारी थ्थी। इस वारदात में मां ने भी साथ दिया था। हत्या दिल्ली के बदरपुर स्थित घर पर की गई। बाद में लाश को लाल सूटकेस में पैक करके 150 किलोमीटर दूर मथुरा जिले के राया इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंक दिया गया था।