Download Free Audio of क्या आप अंटार्टिका... - Woord

Read Aloud the Text Content

This audio was created by Woord's Text to Speech service by content creators from all around the world.


Text Content or SSML code:

क्या आप अंटार्टिका में जीवन की कुछ झलकियां दिखा सकते हैं? अंटार्कटिका, महाद्वीप सातों महाद्वीपों में सबसे ठंडा महाद्वीप है. यह चारों ओर से दक्षिणी महासागर से घिरा हुआ है. अंटार्कटिका, विश्व का सबसे ठंडा, शुष्क और तेज हवाओं वाला महाद्वीप है. अंटार्कटिका साल के लगभग सभी महीनों में दुनिया के सबसे अधिक तूफ़ानी समुद्रों और बर्फ़ के बड़े-बड़े तैरते पहाड़ों से घिरा रहता है. अंटार्कटिका में बहुत कम बारिश होती है, इसलिए इसे 'ठंडा रेगिस्तान' माना जाता है. इसलिए यहां का कोई स्थायी निवासी नहीं है. यहां केवल पेंगुइन, सील, निमेटोड, टार्डीग्रेड, पिस्सू, अलग-अलग तरह के सूक्ष्मजीव और टुंड्रा वनस्पति भी पायी जाती है. 1. अगर आपको अंटार्कटिका में काम करना है, तो सबसे पहले आपको अपने दांत और अपेंडिक्स को निकलवाना पड़ेगा, भले ही वो एकदम स्वस्थ ही क्यों न हों, क्योंकि यहां के वर्क स्टेशंस पर किसी भी तरह की सर्जरी की सुविधा उपलब्ध नहीं है और अगर ठण्ड की वजह से आपको कुछ होता है तो आपकी सर्जरी यहां नहीं हो पायेगी. यहां कोई ज़्यादा दिनों तक नहीं रह सकता है.