Download Free Audio of गिरगिट के रंग बदलन�... - Woord

Read Aloud the Text Content

This audio was created by Woord's Text to Speech service by content creators from all around the world.


Text Content or SSML code:

गिरगिट के रंग बदलने वाली आदत के बारे में आपने सुना ही होगा। अपनी इस प्रकृति के लिए गिरगिट काफी मशहूर हैं। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि गिरगिट ही रंग बदलने में माहिर होते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। दुनिया में ऐसे कई और जीव-जंतु भी हैं, जो गिरगिट की तरह रंग बदल सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही पांच जीव के बारे मे बताएंगे जो अपने रंग गिरगिट की तरह बदल सकते है। जानने के लिए पूरा वीडियो देखियेगा। 5.सीहॉर्स सीहॉर्स एक समुद्री जीव है, जो गिरगिट की तरह रंग बदल सकता है। सीहॉर्स केवल डरने पर ही नही बल्कि अपनी भावनाओं के इजहार के दौरान भी अपने रंग को बदल लेता है। सीहॉर्स में क्रोमेटेफोर्स नामक तत्व होता है, जो इन्हें तेजी से और कई तरह के रंग बदलने में मदद करता है। डरने पर ये जीव कुछ सेकंड्स में रंग बदल लेते हैं, वहीं साथी से मिलन के दौरान रंग धीरे-धीरे बदलता है।  4.गोल्डन टॉरटॉइज बीटल यह एक छोटा-सा कीड़ा है। अगर कोई इंसान इस जीव को छूने की कोशिश करता है, तो ये जीव तुरंत अपना रंग बदल लेता है। डर के मारे ये जीव अपना रंग बदलकर आसपास की किसी चीज में घुलमिल जाता है, जैसे कोई फूल या पत्ती या फिर मिट्टी। इतना ही नहीं ये जीव अपने साथी से मिलते हुए भी अपना रंग बदल लेते हैं। वैसे तो गोल्डन टॉरटॉइज बीटल सुनहरे रंग के होते हैं, लेकिन खास हालातों में ये लाल चमकीले रंग के हो जाते हैं। 3.मिमिक ऑक्टोपस मिमिक ऑक्टोपस भी एक समुद्री जीव है, जो रंग बदलने में माहिर होते हैं। इस जीव को बुद्धिमान जलीय जीवों में से एक माना गया है, जो आमतौर पर पैसिफिक में पाए जाते हैं। ये किसी भी एनवायरनमेंट में खुद को ढालने के लिए अपना रंग बदल लेते हैं। इसके साथ ही ये अपनी फ्लेक्सिबल स्किन के कारण अपना आकार भी बदल पाते हैं। 2.पेसिफिक ट्री फ्रॉग यह मेंढक नोर्थ अमेरिका में पाया जाता है, जो रंग बदलने में माहिर है। इसके पैर काफी चिप चिपे होते हैं, जो इसे एक से दूसरे पेड़ और वातावरण में जाने में मदद करते हैं। यह मेंढ़क जैसे ही अपने आसपास कोई खतरा महसूस करता है, तो तुरंत अपना रंग बदलकर आसपास के पेड़-पौधों में एकदम मिल जाता है। इतना ही नहीं ये मेंढक मौसम के मुताबिक भी रंग बदलता रहता है। 1.स्कॉर्पियन फिश स्कॉर्पियन फिश शिकार करते समय या शिकारियों से बचाव के समय ही अपना रंग बदलती है। रंग बदलने में माहिर यह मछली बेहद जहरीली भी है। इसके रीढ़ की हड्डी में जहर भरा हुआ रहता है। इसे पकड़ने के लिए बेहद सावधानी बरतनी पड़ती है, नहीं तो यह पल भर में जहर उड़ेल देती है। धरती पर कई तरह के पेड़-पौधे मौजूद हैं। पेड़-पौधे ह्यूमन लाइफ साईकल मैं बहुत इम्पोर्टेन्ट रोल प्ले करते है। आज हम आपको दुनिया के पांच अजीबोगरीब पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो देखने में बेहद ही अजीब लगते हैं। तो जानने के लिए पूरा वीडियो देखियेगा। 5.ऑक्टोपस स्टिंक हॉर्न इस पौधे को ऑक्टोपस स्टिंक हॉर्न के नाम से जाना जाता है। लाल रंग का यह पौधा देखने में किसी आठ पैरों वाले ऑक्टोपस की तरह लगता है। यह पौधा काफी दुर्गंध छोड़ता है,इसी की बदौलत यह कीड़ों को अपनी ओर आकर्षित करता है। 4.डेविल्स टूथ इसका नाम डेविल्स टूथ है। यह एक तरह का मशरूम है, लेकिन इसे खाया नहीं जाता है। इसकी ऊपरी सतह पर लाल धब्बे जैसे दिखाई पड़ते हैं, जो बिल्कुल इंसानी खून की तरह लगते हैं। ऐसा लगता है जैसे पौधे से खून ही निकल रहा हो। 3.बुद्धाज हैंड बुद्धाज हैंड नाम के इस अजीबोगरीब पौधे को देखने पर ऐसा लगता है, जैसे उसमें से कई सारी ऊंगलियां निकली हुई हैं। असल में यह नींबू की एक प्रजाति है, लेकिन यह गोल नहीं होता। यह काफी खूश्बूदार होता है। कई लोग इसे रूम फ्रेशनर की तरह भी इस्तेमाल करते हैं। 2.डॉल्स आइज इस पौधे को डॉल्स आईज कहा जाता है, क्योंकि इसे देख कर ऐसा लगता है जैसे पौधे पर कई सारी आंखें लगा दी गई हैं, ऐसी आंखें जो कपड़े से बनी गुड़िया में लगाई जाती हैं। दरअसल, यह एक तरह का बेर है, लेकिन इसे खाया नहीं जाता है, क्योंकि यह एक पोइसोनस प्लांट है। 1.ब्लैक बैट ब्लैक बैट नाम का यह पौधा पंख फैलाए किसी चमगादड़ की तरह लगता है। यह आमतौर पर थाईलैंड और मलयेशिया में पाया जाता है। इसकी पत्तियां बारह इंच तक की होती हैं। रात में अगर इन पत्तियों को कोई देख ले तो लगेगा कि कोई चमगादड़ ही है। अगर आपको हमारा वीडियो अच्छा लगा तो इसे लाइक करे और हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले।