Download Free Audio of सेंट जॉर्ज किला चे�... - Woord

Read Aloud the Text Content

This audio was created by Woord's Text to Speech service by content creators from all around the world.


Text Content or SSML code:

सेंट जॉर्ज किला चेन्नई (तमिलनाडु) में स्थित है। · 'सालार जंग म्यूजियम' जिसे 125 वर्ष पहले बनाया गया था, हैदराबाद शहर में स्थित है। · 'छोटा इमामबाड़ा' एवं 'बड़ा इमामबाड़ा' दोनों ही लखनऊ में स्थित है। · 'बुद्ध स्मृति पार्क पटना (बिहार) में स्थित है। · हैदराबाद को 'पर्ल सिटी' के नाम से जाना जाता है। पुणे शहर को 'ऑक्सफोर्ड ऑफ द ईस्ट' कहा जाता है। श्रीलंका को पहले 'सिलोन' कहा जाता था। बकिंघम पैलेस लंदन (ब्रिटेन) में है। सेंट पीटर्स बैसिलिका वेटिकन सिटी में स्थित है। महात्मा गांधी के जन्म स्थल पर राष्ट्रीय स्मारक का नाम कीर्ति मंदिर है। बिहार का सबसे बड़ा जिला (क्षेत्रफल में) पश्चिमी चंपारण (5228 वर्ग किलो मीटर) है। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह थे। मध्य प्रदेश की कार्यालयी भाषा हिन्दी है। 'करवार' में भारतीय नौसेना के एक प्रमुख बेस का नाम आई.एन.एस. कदम्ब है। लैटिन शब्द 'डि फैक्टो' का अर्थ है- यथार्थ में। वियतनाम का एकीकरण वर्ष 1975 में हुआ। 'नर्मदा बचाओ आंदोलन' की केंद्रीय आयोजक और रणनीतिकार सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर हैं। भारत में तत्काल सेवा के तहत 'पासपोर्ट' दस्तावेज के लिए आवेदन किया जा सकता है। नेल्सन मंडेला को मदिबा' के नाम से जाना जाता है। 'करणी भवन पैलेस' बीकानेर (राजस्थान) में स्थित है। 'पालीताना मंदिर' भावनगर शहर के निकट (गुजरात में) स्थित है। भारत रत्न पुरस्कार का आकार पीपल वृक्ष की पत्ती के समान है। बिहार का सबसे छोटा जिला (क्षेत्र में) शिवहर है। भारत में बंगलुरू शहर को 'बागों का शहर' के रूप में जाना जाता है। आमेर दुर्ग (किला) जयपुर (राजस्थान) में स्थित है। 'सी-बर्ड' परियोजना का सांकेतिक नाम आई. एन. एस. कदम्ब है। भारत में पहला नगर निगम मद्रास (चेन्नई) में स्थापित हुआ था। दक्षिणी ध्रुव की खोज एमन्जसन ने की। केरल का कोट्टाकल आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के लिए जाना जाता है। नई दिल्ली शहर के रूपांकन में एडवर्ड लुटियंस और एडवर्ड बेकर शामिल थे। रेडक्लिफ रेखा भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा रेखा है। यूनेस्को (UNESCO) का मुख्यालय पेरिस (फ्रांस) में है। आई.एल.ओ. (International Labour Organisation) का मुख्यालय 'जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में स्थित है। · 'विशाल पांडा विश्व वन्य जीव निधि (WWF) का प्रतीक है। · UNESCO का तात्पर्य है- United Nations Educational Scientific and Cultural Organization. · यूनेस्को की स्थापना 16 नवंबर, 1945 को हुई थी, लेकिन 4 नवंबर, 1946 से इसने कार्य करना प्रारंभ किया। · M.F. Hussain एक चित्रकार थे। · अमिताभ बच्चन के अलावा 'कौन बनेगा करोड़पति' के अन्य उद्घोषक शाहरुख खान रहे हैं। · सदाबहार फिल्म 'शोले' में खलनायक की भूमिका में अमजद खां थे। · 'कुली' फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को पेट में बहुत घातक चोट पहुंची थी। · 'पीटर पार्कर', स्पाइडर मैन सुपरहीरो का वास्तविक नाम है। · बस्तर का प्राचीन नाम दंडकारण्य था। · शब्द 'acid' लैटीन शब्द 'acere' से उत्पन्न हुआ है, जिसका अभिप्राय है-खट्टा। · लैटिन शब्द 'इण्टर एलिया' का अर्थ है- अन्य सबके साथ में (Among other things)| · शब्द 'येशी नारबू' का अर्थ है- अपने लोगों में जैसा दलाई लामा जाने जाते हैं। · लैटिन शब्द 'ऐव इनीशियो' का अर्थ है- 'प्रारंभ से'। · UPSC द्वारा संचालित भर्ती परीक्षा के विषय में CSAT का तात्पर्य है- "Civil Services Aptitude Test"| · एन.एच.आर.सी. का विस्तृत रूप है- National Human Rights Commission. · एम.एस.एम.ई. से अनिप्राय है- Micro Small and Medium Enterprises · N.I.C का विस्तारित रूप है- नेशनल इनफॉरमेटिक्स सेंटरl · संक्षिप्त शब्द 'लिट्टे का विस्तारित रूप है- लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम | · संक्षिप्त शब्द 'सिमी' से तात्पर्य है- स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया'| · FIR संकेताक्षर का तात्पर्य है- First Information Report . · विजय लक्ष्मी पंडित को यू.एन जनरल असेम्बली की प्रथम महिला अध्यक्ष के रूप में चुना गया था। · अंतरिक्ष युग के कोलंबस 'यूरी गागरीन' हैं। · सूर्योदय से 'चातक' पक्षी प्रसन्न होता है। · डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म स्थान 'जीरादेई' बिहार राज्य के सीवान जिले में स्थित है। · कपास रूई की गांठों से रेशे अलग करने की प्रक्रिया को ओटाई करना' कहा जाता है। · गूंधाई (Weaving) व बुनाई (Knitting) में सही अंतर निम्न है- गूंथाई में दो जोड़े धागों का प्रयोग होता है, जबकि बुनाई में केवल एक धागे का प्रयोग होता है। · मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रविशंकर शुक्ल थे। · सूचना का अधिकार की शुरुआत करने वाला दुनिया का प्रथम देश स्वीडन है। · इजिप्ट के फेराओ' आध्यात्मिक गुरु और राजनैतिक प्रधान हुआ करते थे। · प्रथम महिला आई.पी.एस. अधिकारी किरण बेदी हैं। · 'चिपको आंदोलन' एक पर्यावरण आंदोलन है। · सामाजिक ढांचों में स्वास्थ्य, शिक्षा तथा आवास मुख्य हैं, लेकिन दूरसंचार शामिल नहीं है। · हमारे राष्ट्रगान को पूरा गाने में 52 सेकंड समय लगता है। · भारत का राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् है। · भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है। · मशहूर कलाकार रजनीकांत का वास्तविक नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। · सीताबेंग गुफाएं छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में रामगढ़ की पहाड़ियों पर स्थित हैं। · बंदा टोला गांव छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में स्थित है। · छत्तीसगढ़ राज्य का अति प्राचीन मंदिर देवरानी-जेठानी मंदिर है। · खाम्भालिदा बौद्ध गुफाएं गुजरात राज्य के राजकोट जिले में स्थित हैं। · नाहरगढ़ का किला जयपुर (राजस्थान) में स्थित है। · मेहरानगढ़ का किला जोधपुर में स्थित है।